भोपाल: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक एवं संदेशपरक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, ऐतिहासिक परंपराओं के साथ-साथ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
झांकियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, स्वच्छता, डिजिटल सेवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कार्यों की झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगी सजावट, लोकनृत्य और सजीव प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने झांकियों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की प्रगति का सशक्त प्रतीक बताया
Next Post
गणतंत्र दिवस के मौके पर मोदी के पहनावे में दिखी पारंपरिकता और आधुनिकता की झलक
Mon Jan 26 , 2026
नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) सत्तहतरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहनावे में सोमवार को पारंपरिकता के साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश की निगाहें परेड के साथ ही प्रधानमंत्री की वेशभूषा पर टिकी रहती है। वह […]
