इंदौर: इंदौर में मेट्रो रेल सेवा के संचालन में एक बार फिर समाज परिवर्तन किया गया है. समय परिवर्तन सोमवार 4 अगस्त से लागू हो जाएगा.इंदौर मेट्रो को यात्री नहीं मिल रहे हैं. यही कारण है कि मेट्रो को अपने समय सारणी में फेरबदल करना पड़ रहा है. सोमवार से मेट्रो रेल सुबह 10 की बजाय दोपहर 1 बजे से चलेगी.
सोमवार से शनिवार तक दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक हर एक घंटे में चलाई जाएगी. इसी तरह रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे के भी हर आधे घंटे में मेट्रो परिचालन होगा. ध्यान रहे कि मेट्रो का शुभारंभ 31 मई को किया गया था. उस समय सुबह 8 से रात 9 बजे तक मेट्रो रेल चलाई जा रही थी. जैसे-जैसे मेट्रो में यात्री काम होते जा रहे है, वैसे वैसे मेट्रो कार्पोरेशन भी संचालन समय में परिवर्तन करता जा रहा है.
