ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 3.30 लाख का माल जब्त

इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 27 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत करीब 2.70 लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल जब्त की है.डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि राऊ पुलिस लगातार नशा तस्करों पर निगरानी रख रही थी. इसी दौरान रात को रंगवासा फाटा स्थित गुरुकुल मैदान के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को घेराबंदी कर रोका.

तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर युवाओं को नशे का आदी बनाने के साथ अपना नेटवर्क बढ़ा रहे थे. पुलिस ने आरोपियों अंकित उर्फ बाबा पंचोली उम्र 30 साल निवासी राजनगर, महिपाल उर्फ मोहित विष्ट उम्र 29 साल निवासी रंगवासा राऊ और श्याम बैरागी उम्र 44 साल निवासी राजनगर को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है. साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है.

Next Post

कार पर स्टंट का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई कर 3 हजार का जुर्माना

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर: सोशल मीडिया पर कार के दरवाजे पर स्टंट करते हुए वायरल वीडियो के मामले में रावजी बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया है. थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक […]

You May Like

मनोरंजन