राशिफल-पंचांग : 01 अप्रैल 2026

पंचांग 01 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 11 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल चर्तुदशी बुधवासरे प्रात: 6/16, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 3/32, वृद्धि योगे दिन 2/19, वणिज करणे सू.उ. 5/52, सू.अ. 6/8, चन्द्रचार कन्या, पर्व- पूर्णिमा व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 01 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढेगा. वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी. सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं का विस्तार होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में उन्नति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद एवं मतभेद में वृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंं को राजकीय क्षेत्र सम्मान की प्राप्ति होगी, प्रसन्नता बनी रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ प्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दूसरों के सहयोग के लिये तत्पर रहना पडेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 01 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कल्पनाप्रिय होगा, साहसी और निडर रहेगा, इसकी शिक्षा उत्तम होगी, किसी विशेष तकनीकी विद्या का ज्ञाता होगा, अपने लक्ष्य के प्रति निश्चयी होगा, पिता का भक्त रहेगा.

————————————————————-

मेष- सहयोगी आपकी कार्यकुशलता और मेहनत का लाभ उठायेंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, व्यापारिक शिथिलता रहेगी, शुभ संदेश मिलेगा.

वृषभ- नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी हो सकती है, ले देकर काम कराने की कोशिश सफल होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है.

मिथुन- जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, जोखिम से दूर रहें, धार्मिक कार्यो में लगन एवं रूचि रहेगी. प्रयासों में अनुकूलता रहेगी.

कर्क- कार्यक्षेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा, विवादित मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, सामाजिक कार्यो में मान सम्मान मिलेगा.

सिंह- नए संपर्क कैरियर बनाने में सहायक हो सकते हैं, दुविधा की स्थिति दूर होगी, स्थायी प्रयासों में धन प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.

कन्या- कारोबारी विस्तार की संभावना है, आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनावश्यक धन खर्च होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है, व्यापारिक लेनदेन के मामले सुलझेंगे.

तुला- कामकाज की व्यस्तता रहेगी, इच्छानुसार कार्य होंगे, भ्रमण मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी, संतान की उन्नति होगी.

वृश्चिक- सामूहिक कार्य में सबकी सलाह लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, व्यर्थ की चिन्ता दूर होगी, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा.

धनु- न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, पारिवारिक सुख एवं साधनों में वृद्धि होगी, व्यवसाय क्षेत्र में सफलता के योग है.

मकर- मेहमानों की आवाजाही रहेगी, झूठ बोलकर लोग भ्रमित करेंगे, कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, धैर्य एवं नम्रता से सहयोग मिलेगा, तनाव से बचें.

कुम्भ- दुविधा की स्थिति आगे बढऩे में बाधक होगी, अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नौकरी में परिश्रम होगा.

मीन- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, आय में वृद्धि होगी, मित्रों की मदद करेंगे, नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा, प्रवास का योग है.

————————————————————-

व्यापार भविष्य-

चैत्र शुक्ल चर्तुदशी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड, शक्कर, उड़द, के भाव में वृद्धि होगी, कपास, सरसों, तिल, बिनौला, में वृद्धि होगी, वायदा मार्केट में बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 3657 है.

————————————————————-

Next Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों की सुरक्षा पर व्यक्त की चिंता

Wed Apr 1 , 2026
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने मंगलवार को कहा कि विधायकों और पार्टी कार्यालयों से सुरक्षा हटाने का मामला चिंता का विषय है और इस पर गंभीर सावधानी बरतने की जरूरत है तथा इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक […]

You May Like