दिल्ली हाईकोर्ट के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

शीर्ष अदालत की ओर से गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाले न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की कॉलेजियम ने एक और दो जुलाई को हुई बैठकों में दिल्ली के न्यायिक अधिकारी शैल जैन मधु जैन और विनोद कुमार को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने की सिफारिश की है।

 

Next Post

श्रीनगर में बनेगा 150 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल इंस्टीट्यूट-क्लीन प्लांट सेंटर: शिवराज चौहान

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली, 3 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को यहां राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ एक बैठक में कृषि व ग्रामीण विकास के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा बैठक की और श्रीनगर में केंद्र सरकार की एकीकृत […]

You May Like