रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ 4.44 लाख की ठगी

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाया। मोबाइल गुम होने के बाद ठग ने शातिर तरीके से बैंक खाते में सेंध लगाई और 4,44,453 रुपये पार कर दिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंडारी अस्पताल के पास रहने वाले 64 वर्षीय मधुसूदन पाण्डे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जब वे टहलने के लिए निकले थे, तभी उनका मोबाइल कहीं गिर गया। चूंकि उनका मोबाइल नंबर बैंक खातों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से लिंक था, इसलिए उन्होंने सावधानी बरतते हुए पासबुक में एंट्री कराई। उस समय तक उनके खाते से कोई पैसा नहीं कटा था। पीडि़त ने उसी पुराने नंबर की दूसरी सिम निकलवाई और इसे एक परिचित के मोबाइल में डालकर सक्रिय किया। इसी दौरान जालसाजों ने उनके नंबर का फायदा उठाते हुए ट्रांजेक्शन शुरू कर दिए। उनके मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आते रहे, लेकिन तकनीकी समझ कम होने के कारण वे इन संदेशों को समय रहते देख नहीं पाए।
मोबाइल दुकान पर खुला राज
धोखाधड़ी का पता तब चला जब मधुसूदन पाण्डे नया मोबाइल खरीदकर उसमें रिचार्ज कराने एक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से अपनी पेंशन आने के बारे में चेक करने को कहा। मैसेज बॉक्स चेक करते ही दुकानदार के होश उड़ गए। उसने पीडि़त को बताया कि उनके खाते से किस्तों में कुल 4,44,453 रुपये निकाले जा चुके हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों और ट्रांजेक्शन आईडी को ट्रैक कर रही है, जहां यह पैसा ट्रांसफर किया गया है।

Next Post

रैकी के बाद व्यापारी के चुराये गए थे 17 लाख

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट में व्यापारी के 17 लाख रूपए से भरा बैग चुराने वाले आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चोरों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। चोरों को नगदी रूपए की पूरी जानकारी थी । पीडि़त के करीबियों पर […]

You May Like