
रतलाम। जिले में बदले मौसम के बीच धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगे हैं। मौसम साफ होते ही तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में इजाफा हो गया है। गुरूवार को शहर के अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री का इजाफा हो गया। तापमान 30.1 डिग्री दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम पारा 14.5 डिग्री दर्ज हुआ। अभी सुबह और शाम में हल्की ठंड बनी हुई है।
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 31से 35 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी अब इजाफा होगा। अभी पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात का पारा 10 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। दिन का पारा बढऩे के साथ ही रात के तापमान में भी इजाफा होगा।
न्यूनतम तापमान भी अगले कुछ दिनों में 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। फरवरी के महीने में तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहता है। फरवरी के महीने में साल 1950 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक दर्ज हो चुका है। यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम पारा है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान साल 2006 में 37.6 डिग्री दर्ज हो चुका है। इस बार भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के ऊपर जा सकता है।
35 डिगी तक पहुंच सकता है पारा
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 31से 35 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी अब इजाफा होगा। अभी पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात का पारा 10 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है।
