मालवा मिल ब्रिज की खामियों का पेंच वर्क

इंदौर: मालवा मिल पुल जल्दबाजी में शुरू कर दिया गया. वास्तविकता में ब्रिज का काम अधूरा ही था और यातायात के लिए खोल दिया गया. पुल पर जलजमाव होने और सड़क लेवल से चार इंच नीचा होने को खामियां उजागर हुई. इसके बाद आज निर्माण कंपनी ने ब्रिज की खामियों का पेंच वर्क किया.6 करोड़ के लागत से बने मालवा मिल से पंतीपुरा को जोड़ने वाले पुल की पोल जल्द ही खुल गई.

नगर निगम ने उक्त ब्रिज का लोकार्पण नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से 2 अक्टूबर को करवाया था।. परसो हुई बारिश से पुल निर्माण की खामियां उजागर हो गई और पुल पर जलजमाव हो गया. उक्त मामले को लेकर निगम के जनकार्य विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है. ध्यान देने वाली बात यह है कि उक्त पुल को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था और टेंडर में भी यही शर्त थी. नगर निगम द्वारा अनौपचारिक रूप से कहा जा रहा है कि उक्त ब्रिज के निर्माण छह माह ओर बाकी थे और समय से पहले पूरा किया गया है. ब्रिज आठ माह में पूरा हुआ है.

सीमेंट की रैंप बनाई
मालवा मिल पुल की खामियों का आज निर्माण कंपनी ने पेंच वर्क किया है, जिसमें सड़क से 4 इंच नीचे स्लैब को सीमेंट की रैंप बनाई है. वही सड़क के दोनों और स्लोप पर चेंबर बनाए गए है. एक तरफ पुल पर दो दिन के लिए यातायात भी बंद कर दिया है.

Next Post

राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य फरवरी में पूरा होने की संभावना

Mon Oct 6 , 2025
इंदौर: शहर के एबी रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज के कारण आम जनता को अभी छह माह ओर धूल, गड्डे और यातायात जाम की त्रासदी झेलना पड़ेगा. इसका कारण यह है कि उक्त ब्रिज का निर्माण आने वाली फरवरी तक पूरा होने की […]

You May Like