मोदी सरकार के कारण आया पूर्वोत्तर में बड़ा बदलाव : सोनोवाल

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) पत्तन, पोतपरिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हो रहा है और इस वजह से यह क्षेत्र परिवर्तन के दौर से गुज़र रहा है।

श्री सोनोवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र असम के डिब्रूगढ़ में बुधवार को कहा कि विकास के बारे में कहा कि अभूतपूर्व विकास के कारण क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है और परिवर्तनकरी विकास क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा,“शक्तिशाली ब्रह्मपुत्र न केवल जीवन रेखा के रूप में बहती है बल्कि लोगों की असीम ऊर्जा के प्रतीक के रूप में भी बहती है, जो उभरते हुए नए भारत के नए आत्मविश्वास का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में हासिल उपलब्धियों में उन्होंने खासकर समुद्री क्षेत्र के विकास का जिक्र किया और कहा कि वर्ष 2024 भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। देश के 13वें और सबसे बड़े प्रमुख बंदरगाह की नींव रखने से लेकर नए वैश्विक व्यापार मार्ग खोलने तक मोदी सरकार ने भारत को दुनिया के शीर्ष 10 समुद्री देशों में स्थापित करने के लिए अहम कदम उठाए हैं।

Next Post

भारत, पाकिस्तान ने किया परमाणु प्रतिष्ठानों, कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान

Wed Jan 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को एक-दूसरे की हिरासत में बंद कैदियों- नागरिकों और मछुआरों- की सूचियों तथा एक-दूसरे के क्षेत्र में परमाणु प्रतिष्ठानों तथा सुविधाओं की सूचियों का आदान-प्रदान किया। कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान, राजनयिक चैनलों के माध्यम से और एक साथ नयी […]

You May Like