नदी किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान मचा बवाल

इंदौर. बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया. कुछ देर के लिए माहौल खराब होने के हालात बन गए थे, हालांकि पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया. साउथ तोड़ा में कान्ह नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण और लोहा वस्तुओं के कारखाने डाल लिए थे. उक्त कब्जों को एनजीटी के निर्देश पर नगर निगम, प्रशासन और पुलिस का दल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था. प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नदी किनारे से अवैध 7 मकान एवं 45 कारखाने हटाए गए हैं.

आज नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में साउथ तोड़ा पर कान्ह नदी के किनारे श्री गौड़ विद्या धर्मशाला से सेंट अबू स्कूल तक नदी किनारे 30 मीटर की परिधि में स्थित 7 मकान एवं 45 से अधिक कारखाने को हटाने की कार्रवाई की. अतिक्रमण हटाने के पहले प्रशासन ने निर्माण हटाने के लिए मकान मालिक एवं कारखाना स्वामियों को सूचना पत्र देकर सुनवाई कर अवैध निर्माण हटाने का पर्याप्त अवसर दिया था. शासन ने 24 घंटे पूर्व भी हटाने के लिए सूचना पत्र दिए थे. साथ ही विगत दिवस मुनादी भी कराई गई थी. उसके बाद भी अतिक्रमणकर्ताओं ने निर्माण नहीं हटाए. आज नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर कान्ह नदी किनारे से अतिक्रमण हटाया गया. कार्रवाई का अतिक्रमणकर्ताओं ने विरोध किया. विरोध के दौरान पुलिस ने हटने के लिए कहा और धक्का मुक्की शुरू हो गई. कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ने कर हालत उत्पन्न हो गए थे, लेकिन पुलिस ने भीड़ खदेड़ कर काबू पा लिया.

दो एकड़ जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

बताया जा रहा है कि नदी किनारे की करीब 2 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. इसका बाजार मूल्य करीब 100 करोड़ रुपए है. नदी कैचमेंट एरिया बने कारखानों के कारण कान्ह नदी बहाव अवरुद्ध होने के साथ  पानी दूषित हो रहा था. कार्रवाई के दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया, राहुल रघुवंशी, गीतेश तिवारी,भवन निरीक्षक अभिनव राय, रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणी , पुलिस प्रशासन, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.

एसीपी को धक्का देकर गिराया , 6 गिरफ्तार 

आज शहर के साउथ तोड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया. अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने एसीपी को धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया और 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आज एनजीटी के निर्देश प्रशासन सदलबल साउथ तोड़ा में कान्ह नदी किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंचा था. नदी किनारे कब्जा करने वालों ने अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध किया. भीड़ जमा हो गई और भीड़ और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई. इस दौरान एसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का देकर गिरा दिया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि एसीपी अग्रवाल को धक्का देकर गिराने वाले 8 लोगों की हिरासत में ले लिया था. उन पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर 6 लोगों को जेल भेज दिया है. दो महिलाओं को छोड़ दिया है।. अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करने वाले 15 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा एफआईआर की गई है. साथ ही विडियोग्राफी के द्वारा और लोगों को ढूंढ कर कार्रवाई करेंगे.

Next Post

नहर भंडारा की पाल पर लगेंगे बांस के पेड़

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. बुधवार को निगम आयुक्त ने चोइथराम हॉस्पिटल के सामने और नहर भंडारा का पाल का निरीक्षण किया. उक्त स्थान पर नगर निगम द्वारा नमो नगर वन विकसित किया जाएगा. इसके लिए आयुक्त ने डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं. निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज पौधारोपण के लिए चोइथराम […]

You May Like