नहर भंडारा की पाल पर लगेंगे बांस के पेड़

इंदौर. बुधवार को निगम आयुक्त ने चोइथराम हॉस्पिटल के सामने और नहर भंडारा का पाल का निरीक्षण किया. उक्त स्थान पर नगर निगम द्वारा नमो नगर वन विकसित किया जाएगा. इसके लिए आयुक्त ने डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं.

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज पौधारोपण के लिए चोइथराम अस्पताल के सामने और नहर भंडारा के किनारे की पाल का निरीक्षण किया. निगम आयुक्त सिंघल द्वारा चोइथराम अस्पताल के सामने स्थित सरकारी जमीन पर नमो हरित नगर वन के लिए विस्तृत डीपीआर बनाने के अपर आयुक्त श्रीवास्तव को निर्देश दिए, ताकि उक्त जमीन पर पर व्यापक पौधारोपण किया जा सके. इसके साथ ही आयुक्त द्वारा नहर भंडारा की पाल का निरीक्षण किया. नहर भंडारा में बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए, जिससे नदी किनारे पाल कटाव एवं बचाव होने के साथ हरियाली भी विकसित होगी. निरीक्षण के दौरान उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव संबंधित जोन के जोनल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

राहुल गांधी के कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भीड़ इंदौर में होः पटवारी

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. राहुल गांधी के 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए स्थानीय कांग्रेस नेताओं का एकमात्र कार्य पंजीयन करने का है. बताया जा रहा है कि राहुल के कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं. यह बात अलग है कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम […]

You May Like