
दमोह। नवदुर्गा उत्सव सहित आगामी पर्व-त्योहारों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने नगर की सभी नवदुर्गा समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों को बुलाकर सुगम यातायात व्यवस्था, सर्वोच्च न्यायालय व शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने संबंधी निर्देश दिए.
