
जबलपुर। एग्रीमेंट नहीं बनने पर भड़के बिल्डर ने गढ़ा थाना अंतर्गत छोटे जैन मंदिर के सामने रहने वाले अधिवक्ता को धमकाया बल्कि अभद्रता कर दी। आक्रोशित वकीलों ने देर रात थाना घेर लिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि तुलसीराम पटेल पिता हल्के प्रसाद पटेल निवासी छोटे जैन मंदिर के सामने, गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह अधिवक्ता है। 8-10 साल से प्रापर्टी डीलर शैलेन्द ठाकुर के प्रापर्टी संबंधित काम एग्रीमेंट एवं रजिस्ट्री करता था। 4-5 दिन पूर्व शैलेन्द्र ठाकुर द्वारा रेगवां की संपत्ति से संबंधित जमीनी दस्तावेज का एग्रीमेंट बनाने को दिया था। व्यस्तता के कारण एग्रीमेंट नहीं बना पाया था। शुक्रवार रात 10 बजे शैलेन्द्र ठाकुर का फोन आया और उन्होंने पूछा कि एग्रीमेट बन गया तो मैंने कहा कि नहीं बन सकता है तो उसने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी।
