कांग्रेस ने आमजन को चुटकी भर शक्कर बांटकर जताया महंगाई का विरोध

छिंदवाड़ा. कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में महंगाई विरोधी तख्तियां हाथों में लेकर राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में निकले। शहर के मुख्य मार्गों व बाजार में आमजन के हाथों में एक चुटकी शक्कर रखकर महंगाई का विरोध किया। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने जनता से कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा शक्कर के बढ़ाए हुए दाम के बाद अब जीवन में सिर्फ इतनी ही मिठास शेष रह गई। भाजपा सरकार की अनीति के कारण घरों में मीठे खाद्य पदार्थ बनाने से पहले चिंतित होकर रसोई के बजट पर विचार कर रही है, क्योंकि केवल शक्कर ही नहीं बल्कि रसोई गैस, बिजली के दाम और पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतें भी दम निकाल चुकी है। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा और महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

कांग्रेस ने ज्ञापन देकर रही अपने मांग ०००००

कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा सोची समझी साजिश के तहत जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। त्योहार से ठीक पहले शक्कर जैसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ की कीमतों को बेतहाशा बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। सरकार का यह निर्णय पूर्णत: गलत व जनविरोधी है। पेट्रोल में जारी ई-20 की मिलावट से आम नागरिकों के दोपहिया व चौपहिया वाहनों में बार-बार खराबी आने और सुधरवाने के लिए अत्याधिक राशि खर्च करनी पड़ रही। आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों की बढ़ी हुई दरों से घरेलू, कृषक और छोटे व बड़े उद्योग एवं व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। कच्चे माल की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान उद्योग व व्यापार जगत के लोग अब बिजली की बढ़ी हुई दरों से परेशान है।

सम्पूर्ण सामाग्री हो चुकी महंगी: ओक्टे ००००

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भाजपा सरकार की अनीति और जनविरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण आयात होने वाली सम्पूर्ण सामग्री महंगी हो चुकी है। आय और खर्च के बीच बड़ी असमानता उत्पन्न होने से मध्यम वर्ग परिवार अब गरीबी की ओर बढ़ रहा है। जनहित में भाजपा सरकार से ज्ञापन व प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि बढ़ती महंगाई को कम कर जनता को राहत दें, अन्यथा कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

जनता में बढ़ रहा महंगाई का बोझ: सोनू मागो ००००

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि हर घर की जरूरत शक्कर, रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल व डीजल है। इनके दाम बढऩे से जनता पर महंगाई का बोझ पड़ता है। त्योहार से ठीक पहले शक्कर के दाम बढ़ाना भाजपा सरकार की लूट नीति को उजागर कर रही है। भाजपा सरकार ने यह प्रण ले लिया कि वह जनता को महंगाई के उस पार लेकर जाएगी जहां आय से अधिक खर्च की नौबत आएगी। सरकार बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करें, अन्यथा कांग्रेस जनता के साथ मिलकर पुन: आंदोलन करेगी।

Next Post

उत्कृष्ट छात्रावास की व्यवस्थाओं की खुली पोल

Thu Aug 27 , 2026
छिंदवाड़ा। हर्रई के उत्कृष्ट छात्रावास में अव्यवस्थाओं और लापरवाही को लेकर कलेक्टर, जनजातीय कार्य विभाग ने अधीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में बच्चों के लिए निर्धारित व्यवस्थाएं समय-सारणी के अनुसार संचालित नहीं मिलीं। इसके अलावा पर्याप्त पलंग नहीं होने, गंदगी और खराब […]

You May Like