डला का सराफा व्यापारी बताकर थमाया नकली सोना

जबलपुर:जालसाज ने स्वयं को मंडला का सराफा व्यापारी बताकर शहर के सराफा कारोबारी को झांसे में लेकर नकली सोना थमा धोखाधड़ी कर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक असलम खान 42 वर्ष निवासी धुबियाना मोहल्ला गोहलपुर की सराफा बजार में सुनरहाई में होटल ज्ञान का दीप में उसकी एस के चैन नाम से सोने के आभषूण बनाने एवं बेचने की दुकान है।

उसके मोबाइल नम्बर से महेन्द्र सोनी निवासी मण्डला का फोन आया जिसने स्वयं को सोने का व्यापारी बताया और उसे सोने की 6 चैन खरीदने के लिये बोला, चैन खरीदने के लिये 105.620 ग्राम फाईन सोने देने के लिये कहा, महेन्द्र सोनी ने उसे मोबाइल पर व्हाटसएप पर सोने की वीडियो बनाकर भेजा और बताया कि अगले दिन एक लडक़े को फाईन सोना लेकर भेजेगा, जिसे सोने की 6 चैन दे देना।

इसके बाद महेन्द्र सोनी के फोन आते रहे जो बताया कि लडक़े को भेजा है जिसे सोने की 6 चैन देनी है लडक़े के मोबाइल नम्बर दिया, गोलबजार के पास उसने सोने की 6 चैन वजनी 106.470 ग्राम की दुकान के लडक़े अनिकेत पाटिल ने उक्त लडक़े से बात करके करके सोने के फाईन गोल्ड के 4 टुकड़े लेकर जिसके बदले 6 सोने की चैन दे दी थी। उसने फाईन गोल्ड केा तौला तो 105.620 ग्राम के स्थान पर 77.130 ग्राम निकला। शक होने पर उसने महेन्द्र सोनी द्वारा भिजवाये फाईन सोने की टंच करवाने पर नकली निकला।

Next Post

मोबाइल बने सबसे बड़े गवाह, हनीट्रैप कांड में खुलने लगी ‘सेटिंग

Wed May 27 , 2026
इंदौर: शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर की शिकायत से सामने आया हाईप्रोफाइल हनीट्रैप कांड अब शहर की सबसे बड़ी और संवेदनशील जांच बनता जा रहा है. शुरुआत में इसे ब्लैकमेलिंग का सामान्य मामला माना जा रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच की पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे कई रसूखदारों की […]

You May Like