मातृ-पितृ भक्ति दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान, कैलाश सारंग की जयंती सेवा कार्यों के साथ मनाई गई

भोपाल। भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की जयंती मंगलवार को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर वृद्धजनों के चरण पखारे, उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

जयंती के अवसर पर भोपाल सहित देश के अनेक शहरों में वृद्धजनों का सम्मान, शीतल पेय वितरण, रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, फल एवं राशन वितरण तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण जैसे सेवा कार्य आयोजित किए गए। मंत्री सारंग ने कहा कि समाज के सभी बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान हैं और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य एवं सनातन संस्कृति का मूल संदेश है।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी भागीदारी निभाई और अपने माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान कर उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इस दौरान #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस हैशटैग भी देशभर में ट्रेंड करता रहा। मंत्री सारंग ने बताया कि कल 3 जून को एकतापुरी स्थित कैलाश सारंग पार्क में स्व. कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

Next Post

कलेक्टर कार्यालय में लगी जनसुनवाई: 188 आवेदनों में गूंजी रसूखदारों के अतिक्रमण और ठगी की गूंज

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की गई. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्वयं जनसुनवाई में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली जनसुनवाई में कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें अवैध […]

You May Like