कोयम्बटूर-अहमदाबाद मार्ग पर उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने कोयम्बटूर और अहमदाबाद के बीच 26 अक्टूबर से उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

इंडिगो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन दोनों शहरों के बीच सीधा संपर्क प्रदान करने वाली वह अकेली एयरलाइंस होगी। यह सेवा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध होगी। इस मार्ग पर वह एयरबस के ए320 विमान का परिचालन करेगी।

कंपनी का कहना है कि कोयम्बटूर उद्योग और शिक्षा का केंद्र है जबकि अहमदाबाद की पहचान वाणिज्य और कारोबार के केंद्र के रूप में है। दोनों शहरों के बीच यात्रा की काफी मांग है।

इंडिगो के बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि अहमदाबाद और कोयम्बटूर के बीच सीधी सेवा शुरू करने दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कोयम्बटूर से अहमदाबाद के उड़ान शाम 5:40 बजे रवाना होगी और रात 8:10 बजे वहां पहुंचेगी। वापसी की उड़ान रात 8:50 बजे रवाना होगी और रात 11:20 बजे कोयम्बटूर में उतरेगी।

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के राजदूत पेरिस होटल के नीचे मृत पाये गये

Thu Oct 2 , 2025
पेरिस,02 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के राजदूत नकोसिनथी इमैनुएल नाथी मथेथ्वा फ्रांस के पेरिस होटल के नीचे मृत पाये गये हैं। इस हादसे के बाद फ्रांस के वकील उनकी मौत की कड़ियों को जोड़ने के लिये सबूत जुटाने में लगे हुये हैं। मीडिया रिपाेर्टों के मुताबिक, शुरुआती जांच में अधिकारियों […]

You May Like