कांठिया मंदिर में यादव समाज की बैठक, दिनेश यादव बने अध्यक्ष

सिलवानी: नगर के कांठिया मंदिर परिसर में यादव समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पिछले वर्ष के कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर अपने विचार रखे और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने वर्तमान अध्यक्ष दिनेश यादव के कार्यों की सराहना की। उनके नेतृत्व और सक्रियता को देखते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के विकास और हित में कार्य करना है। उन्होंने विशेष रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि सिलवानी और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सामाजिक कार्यों में यादव समाज की सक्रिय भागीदारी बनी रहेगी। नई जिम्मेदारी को निभाते हुए वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में समाज के बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।

Next Post

वीसी के माध्यम से सीएम डॉ यादव ने डिंडोरी कार्यक्रम को किया संबोधित, रानी अवंतीबाई को दी श्रद्धांजलि

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिंडोरी में आयोजित रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई के साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की प्रेरणा देता […]

You May Like