नर्दापुरम पिकल बॉल संगठन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप 16 से

नर्मदापुरम। नर्दापुरम पिकल बॉल संगठन द्वारा 16, 17 और 18 जनवरी को एलजी कॉलोनी पिकल बॉल ग्राउंड पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में ऑल इंडिया पिकल बॉल संगठन के मुख्य कोच भूपेंद्र पोल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। कैंप की तैयारियों को लेकर एलजी कॉलोनी पिकल बॉल ग्राउंड पर एक बैठक आयोजित की गई।

संगठन के अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह जग्गी ने बताया कि कैंप में भाग लेने वाले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को संगठन की ओर से पेडल और बॉल उपलब्ध कराई जाएगी। कैंप का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। प्रतिभागियों को कैंप में शामिल होने के लिए 300 शुल्क के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

संगठन के संरक्षक दिनेश ने बताया कि यह कैंप खिलाड़ियों को पिकल बॉल खेल के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष गोल्डी मोर, सरिया विपिन चांडक, विकास जुनेजा, अंशु मिश्रा, सचिव अजय दवे, सह-सचिव हिमांशु सोनी, तरुण राय चंदानी और कोषाध्यक्ष वरुण जजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, छात्र की हादसे में मौत

Sat Jan 10 , 2026
उज्जैन। गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल में शामिल होने के लिए जा रहे दो छात्र हादसे का शिकार हो गए। एक की मौके पर मौत हुई है दूसरा घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामघाट तोड़ी मोहल्ला में रहने वाला जफर पिता हिबजूल रहमान 16 साल शनिवार […]

You May Like