
उज्जैन। गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल में शामिल होने के लिए जा रहे दो छात्र हादसे का शिकार हो गए। एक की मौके पर मौत हुई है दूसरा घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामघाट तोड़ी मोहल्ला में रहने वाला जफर पिता हिबजूल रहमान 16 साल शनिवार सुबह अपने दोस्त विश्वदीप पिता शंकर लाल निवासी जयसिंहपुरा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर दशहरा मैदान पर चल रही गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल में शामिल होने के लिए निकाला था। कर्कराज मंदिर के समीप एक्टिवा की रफ्तार तेज होने पर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में जफर की मौके पर मौत हो गई दोस्त विश्वदीप घायल हो गया। दोनों को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक जफर के परिजनों ने बताया कि कक्षा 9 वी का छात्र होकर महाराजवाड़ा स्कूल में पढ़ता था। परिजनों का कहना था कि दुर्घटना कार से हुई है। लेकिन घायल दोस्त का कहना था कि वह अपने पिता की एक्टिवा लेकर आया था जफर ने चलाने की जिद्दी की और तेज गति से चला रहा था। डिवाइडर से टकराने पर हादसा हुआ है। महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखने की बात कही है। विदित हो कि शहर में अधिकांश बच्चे जो कि स्कूल जाते हैं तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाते हैं और गति पर भी नियंत्रण नहीं रहता है।
