दर्शनार्थियों भरी पिकअप पलटी, दर्जन भर घायल   

सतना : रीवा जिले के रतहरा गांव से मैहर स्थित मां शारदा देवी का दर्शन करने आए श्रद्धालु लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए. पिकअप वाहन के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण उसमें सवार दर्जन भर श्रद्धालु घायल हो गए. जिसमें से 3 की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा जिले के रतहरा गांव का निवासी कोल परिवार पिकअप वाहन में सवार होकर मैहर स्थित मां शारदा धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए आया था. दर्शन-पूजन के बाद मंगलवार की सुबह सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर वापस लौटने लगे.

बताया गया कि पिकअप वाहन जैसे ही नदान क्षेत्र अंतर्गत दुबेही मोड़ के निकट पहुंचा वैसे ही अचानक अनियंत्रित हो गया. जिसके चलते देखते ही देखते वाहन वलट गया. घटना होते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं के बीच चीख पुकार मच गई. वहीं घटना होती देख आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य शुरु किया. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर दर्जन भर घायलों को  भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. लेकिन तीन लोगों को गंभीर चोट आने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया. घायलों ममें जानवी कोल, भोला कोल, खुशबू कोल, रोशनलाल कोल, वर्षा कोल, विशाल कोल और सरस्वती कोल का उपचार जारी है.

Next Post

अस्पताल या बीमारियों का घर? गौरिहार सीएचसी में बंद पड़े RO, तालाब का दूषित पानी पी रहे मरीज और नवजात

Wed Jul 29 , 2026
छतरपुर/गौरिहार। मध्यप्रदेश सरकार भले ही अस्पतालों में स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन छतरपुर जिले के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। यहां मरीजों, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की […]

You May Like