
भोपाल। मेनिट के हॉस्टल क्रमांक 9 एवं 11 में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा तत्काल संयुक्त निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई. खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मेनिट के दोनों हॉस्टलों की मेस, रसोईघर, खाद्य भंडारण व्यवस्था, भोजन निर्माण प्रक्रिया, पेयजल व्यवस्था, आरओ प्लांट, जल भंडारण टंकियों, स्वच्छता व्यवस्था एवं खाद्य व्यवसाय संचालन से संबंधित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि निरीक्षण के दौरान पेयजल की गुणवत्ता पर संदेह उत्पन्न करने वाली परिस्थितियां पाई गईं. आरओ सिस्टम में गंदगी एवं पानी में सूक्ष्म काले कण पाए जाने के कारण आरओ आउटलेट एवं छत पर स्थित जल भंडारण टंकी से पानी के नमूने लेकर परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं. निरीक्षण के समय आरओ फिल्टर से प्राप्त पानी का टीडीएस. लगभग 118 एमजी/लीटर दर्ज किया गया.
नमूने लेकर जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला
निरीक्षण के दौरान हॉस्टल क्रमांक-9 से तुअर दाल, काबुली चना आरओ फिल्टर से पेयजल, छत पर स्थित जल भंडारण टंकी का पानी हॉस्टल क्रमांक-11 से घी, पंपकिन सीड्स, इमली मेस में उपयोग की जा रही. इन सभी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए. जहां खाद्य नमूनों एवं पेयजल की रासायनिक, सूक्ष्मजीवविज्ञान एवं गुणवत्ता संबंधी जांच, जिसमें टोटल कोलीफॉर्म, ई.कोलाई, टोटल प्लेट काउंट, टर्बिडिटी, टीडीएस सहित आवश्यक जांच कराई जाएगी.
बिना खाद्य लायसेंस के हो रहा था संचालन
मेनिट में होस्टल के अंदर केंटिन का संचालन किया जा रहा था निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने हॉस्टल क्रमांक-9 एवं हॉस्टल क्रमांक-11 में वैभव फूड्स द्वारा आवश्यक वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया. काफी समय से बिना लायसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित किया जा रहा था. हॉस्टल क्रमांक-11 में केटरिंग एजेंसी द्वारा आवश्यक वैध राज्य लाइसेंस के बिना खाद्य पदार्थों का प्रसंस्करण एवं आपूर्ति किया जाना पाया गया.
निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियां
नहीं पाए गए कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं पाए गए,
खाद्य हैंडलर्स के प्रशिक्षण संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए.
कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडिकल रिकॉर्ड संधारित नहीं थे
पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख एवं रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं
रसोईघर में मकड़ी के जाले, अपर्याप्त स्वच्छता एवं हाउसकीपिंग में कमियां
खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के आवश्यक रिकॉर्ड एवं दस्तावेज अधूरे