बंद बिल्डिंग से लाखों के वाहन जप्त, 3 चोर गिरफ्तार

जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं विजय नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़े गए आरोपी राजकुमार सवनकर पिता रामनाथ सवनकर, 32 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे चेरीताल, थाना कोतवाली, धर्मेन्द्र राजपूत पिता किशोर सिंह राजपूत 32 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी पास परिसर थाना माढ़ोताल, शिवम उर्फ विक्की श्रीवास पिता मंगेश श्रीवास 25 वर्ष निवासी श्रीनाथ की तलैया गंजिपुरा थाना लार्डगंज ने पूछताछ में विजय नगर एवं मदनमहल, ग्वारीघाट तथा अन्य जगहों से एक्टीवा सहित कुल 5 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। 4 दुपहिया वाहन पीएनटी कॉलोनी स्थित एक बंद बिल्डिंग परिसर में छिपाकर रख दिए थे।

Next Post

इंदौर की गैंग ने चालक का अपहरण कर लूटा था चना से लदा ट्रक

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत सिहोरा रोड पीपल देवरी में 16 लाख 50 हजार रूपए के चना से लदा ट्रक लूटने और ड्राइवर के अपहरण के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी ने पूछताछ में अहम राज उगले है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूछताछ में यह बात […]

You May Like