ईरान के साथ वार्ता में प्रगति देखते हुए ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका

वाशिंगटन, 06 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी घोषणा किया कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रोजेक्ट फ्रीडम को स्थगित करने का निर्णय लिया है ताकि यह आकलन किया जा सके कि शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और इसके अलावा, ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण एवं अंतिम समझौते की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के आधार पर, हमने पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को थोड़े समय के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं।”

Next Post

अमेरिकी राजनीति में विवेक रामास्वामी का जलवा, ओहियो गवर्नर चुनाव के रिपब्लिकन नामांकन में दर्ज की ऐतिहासिक जीत: डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी ने केसी पुत्श को हराकर अपनी दावेदारी की मजबूत

Wed May 6 , 2026
ओहियो | अमेरिका के ओहियो राज्य में गवर्नर पद के लिए हुए रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने बड़ी जीत हासिल की है। मंगलवार को आए अनौपचारिक नतीजों के अनुसार, रामास्वामी ने कार डिजाइनर और यूट्यूबर केसी पुत्श को करारी शिकस्त देते हुए रिपब्लिकन नामांकन पर […]

You May Like

मनोरंजन