सहकारिता का अर्थ सामूहिक विश्वास, समानता और साझा तरक्की का संकल्प : यादव

भोपाल, 26 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि सहकारिता के अनेक आयाम हैं और इसका अर्थ सामूहिक विश्वास, समानता और साझा तरक्की का संकल्प है।

डॉ यादव ने यहां स्थित समन्वय भवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहकारी संस्थाओं के कृषक सदस्यों के लिए माइक्रो एटीएम का शुभारंभ किया, जिससे किसानों को डिजिटल लेनदेन में अधिक सुविधा मिलेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने कहा कि सहकारिता के अनेक आयाम हैं। सहकारिता का मतलब है, सामूहिक विश्वास, समानता और साझा तरक्की का संकल्प। ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ की कल्पना संपूर्ण समाज के कल्याण और सामूहिक समृद्धि के लिए की गई है। यह विचार सहकारिता के मूल सिद्धांतों से जुड़ा हुआ है, जहां सामूहिक प्रयास, समानता और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

इस दौरान उन्होंने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित संस्थानओं को सम्मानित किया।

डॉ यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वैश्विक स्तर पर सहकारिता के अमूल्य योगदान को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन प्रदेश की प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

आयोजन में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।

 

Next Post

चीन में भूकंप के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू

Wed Mar 26 , 2025
बीजिंग, 26 मार्च (वार्ता) चीन भूकंप प्रशासन (सीईए) ने बुधवार को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के योंगकिंग काउंटी में आए भूकंप के लिए तीसरे स्तर की आपातकालीन सेवा प्रतिक्रिया शुरू की। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकंप बुधवार को सुबह 1:21 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर […]

You May Like