
ग्वालियर। शहर में जारी भारी बरसात के बाद कई स्थानों पर जल भराव की सूचना मिलने पर निगम के अमले ने तत्परता से जल निकासी की।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बरसात के बाद अगर कहीं जल भराव होता है, और उसकी सूचना मिलती है तो तुरंत निगम अमला वहां पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था करें, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। आज सभी विधानसभा क्षेत्रों में सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट रहे और जहां से भी जल भराव की सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 10 के बाहर स्थित नाला क्षतिग्रस्त होने तथा नाले में मिट्टी जमा होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही थी, जिससे क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर जल भराव की स्थिति बन गई। आज नाले से मिट्टी हटाकर तथा क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर जल निकासी कराई गई। इसके साथ ही वार्ड 32 में नाला सफाई कर जल निकासी कराई गई साथ ही खेड़ापति कॉलोनी बेसमेंट से पानी निकलवाया गया। इसके साथ ही वार्ड 61 खुरैरी मॉर्निंग स्टार स्कूल के सामने जल भराव की स्थिति होने पर पुलिया का पाइप खुलवा कर जल निकासी का कार्य किया गया।
इसके साथ ही वार्ड 8 नरसिंह नगर में जल भराव की सूचना मिलने पर तत्काल जल निकासी कराई गई। वार्ड 23 चौहान प्याऊ के सामने शासकीय स्कूल के पानी भरा होने की सूचना मिलने पर मड पंप से जल निकासी कराई गई। इसके साथ ही जिंसी नाला नंबर दो एवं तीन के जल निकासी कराई कराई गई। साथ ही लक्कड़ खाना नाला से पानी की निकासी कराई तथा जालियों पर सफाई कराई गई।
इसके साथ ही वार्ड 21 मेला रेस कोर्स रोड जॉन ऑफिस के सामने वाला नाला जल भराव होने पर नाला तुड़वाकर सफाई करवा कर जल भराव का निकास किया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 16 में सीवर चैंबरों को साफ कर पानी की निकासी कराई गई इसके साथ ही जहां से भी जल भराव की सूचना मिली तुरंत जल निकासी कराई गई।
