ग्वालियर: फूलबाग मैदान में 21 सितम्बर को श्रीरामलीला समारोह का शुभारंभ सांयकाल 06 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ तथा गणेश पूजन के साथ किया जायेगा। इस वर्ष रामलीला समारोह का आयोजन 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक रात्रि 08 बजे से स्वामी श्री चंद बिहारी वशिष्ठ एवं देवेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशन में श्री हित राधा कृष्ण कला मण्डल की मंडली, वृंदावन द्वारा किया जायेगा।
भूमि पूजन के अवसर पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, समिति के अध्यक्ष विष्णु गर्ग, रमेश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर, विजय गोयल, सत्य कुमार मिश्रा,विजय गर्ग, रमेश चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, रामवरन सिंह गुर्जर, सुरेश बंसल आदि मौजूद थे।
