छतरपुर: ग्राम पंचायत कुर्राहा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गर्रापुरवा के ग्रामीण लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उर्मिल बांध के कारण गाँव में लगातार पानी भरे रहने से लोगों की दैनिक ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, खेतों तक पहुँचना मुश्किल हो गया है और बीमार पड़ने पर इलाज के लिए बाहर जाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।
कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।9 सितम्बर दोपहर 12:30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुँचे और अपनी समस्याएँ विस्तार से बताईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाकर पानी भरने की समस्या से उन्हें राहत दिलाई जाए।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर ऐसी व्यवस्था करे जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से उन्हें दोबारा न जूझना पड़े।
