
नवभारत न्यूज
रीवा, 20 फरवरी, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की बरात व्यंकट रोड़ रीवा स्थित बैेजू धर्मशाला के प्रांगण से 26 फरवरी को प्रात: काल 9.00 बजे निकाली जावेगी.
भोलेनाथ की बरात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पचमठा आश्रम पहुॅचेगी. जहां शिव-पार्वती का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा. इस अवसर पर पचमठा आश्रम में दोपहर 01 बजे से सांयकाल 6.00 तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया जावेगा. साथ ही 25 फरवरी को पंचमठ आश्रम में प्रात:काल 9.00 बजे से अखण्ड मानस पाठ का आयोजन किया जावेगा. उक्त कार्यक्रम के भव्यता प्रदान करने के लिए शिवबरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति की बैठक व्यंकट रोड रीवा स्थित रीवा मार्केट में सांयकाल 7.30 बजे पंचमठ आश्रम के प्रमुख विजयशंकर ब्रह्मचारी के मुख्य आतिथ्य में तथा समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों केे पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक का संचालन एड0 सुनील अग्रवाल ने किया. बैठक में समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि-भगवान भोलेनाथ की बरात में धर्म ध्वजा, शहनाई,नगडिय़ा, घोड़ा, बग्घी, झंकार धमाल, भोलेनाथ की पालकी, राधाकृष्ण की रासलीला की झांकी, मॉ काली की झांकी, कृष्ण सुदामा की झांकी, राजस्थानी फोक डांस, गरबा नृत्य, अघोरी नृत्य, के साथ चलित आर्केष्ट्रा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी. भगवान भोलेनाथ की बरात का 108 स्थानों पर शिव बरात केमार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जावेगा.
