रीवा: गोविंदगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक मासूम की जान बचा ली। खेलते-खेलते 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरे 1 साल के बच्चे को पुलिस टीम और गांव वालों ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कैसे हुआ हादसा:
महाजन टोला, ग्राम चुआ निवासी बाबू केवट का 1 वर्षीय बेटा शिवेंद्र केवट अपने घर में पिलर के लिए खोदे गए 10 फिट गहरे और 1 फिट चौड़े गड्ढे के पास खेल रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गड्ढे में जा गिरा।
रेस्क्यू ऑपरेशन:
सूचना मिलते ही थाना गोविंदगढ़ पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और गांव वालों ने बिना समय गंवाए बगल से गड्ढा खोदना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
Next Post
घर में बैठे-बैठे बिगड़ी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तबीयत, हार्ट अटैक से मौत
Sat Jun 6 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय विवेक पिता विजय कुमार अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा […]

You May Like
-
5 months ago
देश का कपड़ा बाजार 15 साल में हुआ तीन गुना
-
7 months ago
एक माह से मोबाइल डिवाइस गायब, योजनाओं की राशि अटकी
-
1 year ago
ऑटो के साथ 6 कार्टून देशी-विदेशी शराब जप्त
-
4 weeks ago
सेवारत शिक्षकों की टेट अनिवार्यता हटाने की मांग