इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय विवेक पिता विजय कुमार अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई.
परिजन उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक रूप से मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है. तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
