इंदौर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन, 20,000 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज रविवार को इंदौर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला. शहर के लगभग 40 स्थानों से संचलन शुरू हुए, जिसमें 5 से 15 वर्ष की आयु के लगभग 20,000 बाल स्वयंसेवक शामिल हुए. संचलन पूरे शहर में करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. आदि शंकराचार्य नगर से संचलन की शुरुआत हुई, जो छोटा बांगडदा रोड पर स्थित मेडतवाल धर्मशाला से निकला.

बच्चों ने झंडों और नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर आरएसएस के प्रचारक राहुल भौमिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मंच से बाल स्वयंसेवकों को संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और बाल स्वयंसेवकों के योगदान के बारे में जानकारी दी. इस कार्यक्रम के माध्यम से बाल स्वयंसेवकों में राष्ट्रीयता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया.

Next Post

नकली क्राइम ब्रांच बनाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच टीम ने नकली क्राइम ब्रांच बनाकर घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने द्वारिकापुरी, गांधी चौक के 60 फीट रोड स्थित 716 नंबर स्थान पर आवेदक स्नेह परमार और उनके पिता को धमकाया और मारपीट की.एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने […]

You May Like