नकली क्राइम ब्रांच बनाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच टीम ने नकली क्राइम ब्रांच बनाकर घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने द्वारिकापुरी, गांधी चौक के 60 फीट रोड स्थित 716 नंबर स्थान पर आवेदक स्नेह परमार और उनके पिता को धमकाया और मारपीट की.एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बतायाकि आरोपियों दीपक तिवारी, नीरज तिवारी और अमन लखिया ने आवेदक को डराते हुए कहा कि वह फ्रॉड के मामलों में शामिल हैं और कार्रवाई से बचने के लिए मोबाइल के जरिए आवेदक के ट्रेडिंग अकाउंट से 5,773 यूएसडीटी लगभग 5.12 लाख रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर करवा लिए.

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में तीनों आरोपियों के खाते फ्रीज किए गए और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उन्हें दबिश देकर गिरफ्तार किया. आरोपियों में से दीपक तिवारी और नीरज तिवारी के खिलाफ पहले से ही इंदौर पुलिस में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं दीपक पर 15 और नीरज पर 13 मामले.

आरोपी प्रॉपर्टी दलाली और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं और केवल 10वीं से 12वीं तक पढ़े हैं. आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वे आवेदक पर कई दिनों से नजर रखे हुए थे और उसके ट्रेडिंग मुनाफे की जानकारी के आधार पर लूट की योजना बनाई थी. इस संबंध में अपराध शाखा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

अवैध शराब कारोबार में 3 गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: थाना छत्रीपुरा पुलिस ने शहर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब सहित मोटर साइकिल, मोबाइल और नकद बरामद किया। जप्त कुल माल की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में शाम को बड़ा खुलासा […]

You May Like