न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत का चौथा दौर आंकलैंड में शुरू

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चौथे दौर की पांच दिवसीय वार्ता (3-7 नवंबर) सोमवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शुरू हुई।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोनों देश एक एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं और एफटीए वार्ता का यह दौर भी उसी दिशा में एक कदम है।

मार्च 2025 में न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री लक्सन के संयुक्त मार्गदर्शन पर आधारित है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूज़ीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री माननीय टॉड मैक्ले ने गत 16 मार्च को नयी दिल्ली में एक बैठक के दौरान द्विपक्षीय एफटीए के लिए वार्ता का शुभारंभ किया था।

बयान में कहा गया है कि वस्तुओं और सेवाओं के परस्पर आयात-निर्यात की व्यवस्था को खुला बनाने और उत्पादों के उद्गम संबंधी नियमों पर बातचीत की जा रही है। दोनों पक्ष पिछले दौरों में प्राप्त प्रगति से और आगे बढ़ाने, लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने और एफटीए के शीघ्र समापन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए रचनात्मक रूप से काम कर रहे हैं।

 

 

Next Post

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वविजेता बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Mon Nov 3 , 2025
रायपुर, 03 नवम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि राज्य के लिए भी अत्यंत […]

You May Like