चौपाल महोत्सव की समाजसेवी राय ने की शुरुआत

सीहोर। आईटीसी चौपाल सागर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अखिलेश राय ने किया. जिसका समापन रविवार को होगा. आयोजन में किसानों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा विशेषज्ञों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.किसानों को डिजिटल माध्यम से मौसम पूर्वानुमान, फसल परामर्श तथा बाजार संबंधी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई. सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी अखिलेश राय, उप संचालक, कृषि अशोक उपाध्याय, जगदीश मुजाल्दा, डॉ. देवेंद्र पायसी, डॉ. जैनेंद्र कनौजिया तथा सुतांशु कुमार, अभिषेक शर्मा, डॉ. नागेंद्र मिश्रा, डॉ. राकेश मोहन रावत सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे.

 

Next Post

बुधनी और शाहगंज थानों का औचक निरीक्षण, लंबित केसों को जल्द सुलझाने के आदेश

Sun Mar 1 , 2026
बुधनी। एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से अनुभाग बुधनी के थानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने एसडीओपी कार्यालय, थाना परिसर, थाना शाहगंज तथा चौकी बकतरा का भ्रमण कर अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रकरणों, मालखाना, हवालात एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का […]

You May Like

मनोरंजन