दिग्विजय की सनातन स्वाभिमान यात्रा को दो शंकराचार्यों का समर्थन

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को पश्चिमाम्नाय श्री द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का आशीर्वाद मिला है। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी यात्रा के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद दिया है।
द्वारका से जारी संदेश में स्वामी सदानंद सरस्वती ने दिग्विजय सिंह की पूर्व में की गई नर्मदा परिक्रमा की सराहना करते हुए कहा कि इससे मध्य प्रदेश में सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। उन्होंने इसे देश और धर्म के प्रति जिम्मेदारी की भावना तथा आदर्श नेतृत्व का उदाहरण बताया।
शंकराचार्य ने धर्म और लोकनीति के पारंपरिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों को अलग करने से धर्म और लोकनीति, दोनों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि राजनीति में चुनावी लाभ हासिल करना प्रमुख उद्देश्य बनता जा रहा है।
उन्होंने कामना की कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर अयोध्या में भगवान श्रीराम के चरणों तक पहुंचने वाली यह यात्रा दिग्विजय सिंह को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करे।
यह यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के अवसर पर शुरू होने वाली है। इसका उद्देश्य धार्मिक मूल्यों, मंदिरों में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और पवित्र स्थलों की मर्यादा के प्रति जनजागरण करना है।

.....

Next Post

ओबीसी को 27 % आरक्षण दिलाने सिंघार ने उठाई मांग

Sat Oct 17 , 2026
 भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक संवैधानिक एवं विधिक कदम उठाने का आग्रह किया है। सिंघार ने कहा कि ओबीसी वर्ग को सामाजिक, शैक्षणिक […]

You May Like

Play sound