आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का मंत्र देते हुए कहा कि बदलते दौर में सीखते रहने वाले ही सफल होते हैं

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए देश के युवाओं को भविष्य के लिए बड़ा मंत्र दिया। उन्होंने छात्रों को उनकी शानदार सफलताओं और उपलब्धियों के लिए बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर जोर दिया।

तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और सीखने की जरूरत

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का रणनीतिक समीकरण और टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। आने वाले समय में इंडस्ट्री और पेशे भी बदलेंगे, लेकिन जो लोग निरंतर सीखते रहेंगे, वही इस प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे और सफल साबित होंगे।

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि अगले 30 से 35 सालों में उनके द्वारा लिए गए फैसले ‘विकसित भारत’ की यात्रा को दिशा देंगे। सरकार ने रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े वित्तीय फंड और योजनाएं शुरू की हैं।

Next Post

महिला आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, सोशल मीडिया पर ज्ञान देने के बजाय संसद में करें बिना शर्त समर्थन

Sat Aug 8 , 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की आजादी और सशक्तिकरण पर दिए गए बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर महिलाओं को पूरी स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी देने की वकालत […]

You May Like