दस आरोपियों पर ईनाम घोषित

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के थानों में दर्ज अपराधों में लंबे से फरार चल रहे दस आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण में फरार आरोपी हेमराज उर्फ लक्खू लोधी 28 वर्ष, चरन सिंह लोधी 40 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पिपरिया कला पर दर्ज हजार, मदनमहल थाने में दर्ज हत्या करने की नीयत से बॉटल में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर छत पर फेंकने वाले अज्ञात आरोपी पर पांच हजार, मदनमहल थाने में दर्ज एक अन्य प्रकरण मेंं हर्ष यादव, श्रीकांत राय पर पांच हजार, माढ़ोताल थाने में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में राकेश गुप्ता गोपाल दास गुप्ता, निवासी गोहलपुर, लखन नायक निवासी माढोताल पर चार-चार हजार रूपए, हनुमानताल थाने में दर्ज मारपीट के प्रकरण में विक्की वंशकार चार एवं शिवा सोनकर पिता केवल राज सोनकर पर चार चार हजार रूपए, बेलबाग थाने में दर्ज बमबाजी के प्रकरण में सत्यम कुशवाह पर चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

फेसबुक पर अनजान लिंक क्लिक करते मोबाइल हैक, खाते से उड़ी रकम

Sun Jun 28 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना गुप्तेश्वर वार्ड निवासी एक युवक ने फेसबुक चलाते समय एक अज्ञात लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। मोबाइल हैक होते ही बैंक खाते से ठग ने रकम उड़ा ली । पुलिस के मुताबिक नीरज पाल निवासी गुप्तेश्वर वार्ड गोरखपुर ने लिखित शिकायत की कि उसके फेसबुक […]

You May Like