अमानत में ख्यानत का दर्ज हुआ प्रकरण

जबलपुर: मरीज को अस्पताल तक ले जाने दी गई कार को दोस्त ने गिरवी रख दी। जब इसकी जानकारी कार मालिक को लगी तो उसने गोरखपुर थाने पहुंचकर दोस्त के खिलाफ अमानत में ख्यानत की एफआईआर दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक सोमवार को राज सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी पोलीपाथर ग्वारीघाट रोड बिग बाजार के सामने थाना ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीपक सोनी उसका दोस्त है.

जिसके रामपुर स्थित घर में किराये से वह रहता था जिसकी दादी की तबीयत खराब रहती थी तो उसने क्रेटा क्रमांक एमपी 20 सीके 1298 दादी को उपचार के लिए ले जाने के लिए दे दिया था। तब से दीपक गाडी को अपने पास रखे था, जब उसे गाडी की आवश्यकता हुई तो उसने दीपक सोनी से अपनी क्रेटा वाहन को वापस करने की बोला तो वह बोलने लगा की वापस कर दूंगा, पर वह गाडी को वापस नहीं किया। उसे पता चला की दीपक सोनी ने उसकी क्रेटा कार को शुभम गोस्वामी निवासी अमखेरा के पास गिरवी रख दिया है, दीपक सोनी निवासी रामपुर थाना गोरखपुर ने विश्वासघात करते हुए उसकी कार गिरवी रख दी है।

Next Post

दतिया में पुलिस ने जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार किया

Tue Mar 18 , 2025
दतिया: दतिया में पुलिस पर जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है जबकि पुलिस का कहना है कि वह कट्टा रखने वाले की तलाश कर रही थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन उनके घर में प्रवेश किया और बिना कोई […]

You May Like