कुएं में डूबने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के जामुनझिरी के रहने वाले युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह नषे का आदि था। जानकार अनुसार ओमकार पिता मोहन कुडापे उम्र 30 साल जामुनझिरी का रहने वाला है। उसकी मां का देहांत हो चुका था। वह पिता के साथ रहता था। सोमवार को वह दो बजे घर से काम करने का कहकर निकला था। इसके बाद उसने सोमाढाना में जाकर ंषराब का नशा किया। नेष के बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन उसका ंषव सोमाढाना के पास खेत के कुएं में शव पाया गया। खेत मालिक ने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। हालांकि उसके शव को जीव जंतुओं ने कहीं कहीं कुतर दिया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

कलेक्टर की अपील: सजग बनें, भोपाल को ड्रग्स से बचाएं

Tue May 26 , 2026
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को भोपाल जिले के लोगों से अपील की है कि वे ड्रग्स के सेवन से बचे. यदि कोई ड्रग्स बेचते हुए या फिर ड्रग्स लेते हुए मिले तो मानस एव व टोल फ्री नंबर-1933 पर जानकारी दें. आपके द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी […]

You May Like