साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल खाते का खुलासा

इंदौर:साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में एक बैंक खाते से देश के अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी की 10 शिकायतें जुड़ी मिली हैं. इन शिकायतों का संबंध आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना से सामने आया है.
क्राइम ब्रांच ने राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, आई4सी, गृह मंत्रालय और साइबर क्राइम पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर बैंक ऑफ इंडिया की विजय नगर शाखा के संदिग्ध खाते की पड़ताल शुरू की. बैंक से जानकारी लेने पर खाता धर्मपुरी निवासी यश शर्मा के नाम पर होना सामने आया. पूछताछ में पता चला कि खाते का संचालन न्यू गौरी नगर निवासी जतिन चंदेल कर रहा था. यश फोटोग्राफर है, जबकि जतिन निजी कंपनी में काम करता है. साइबर क्राइम पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच में खाते के खिलाफ 10 शिकायतें दर्ज मिलीं. पुलिस अब खाते से हुए संदिग्ध लेन-देन, उसके वास्तविक उपयोग और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है.
म्यूल खातों पर कार्रवाई लगातार जारीः डीसीपी
डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों की जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में मिले तथ्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खाते से जुड़े लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है.

Next Post

भागीरथपुरा पीड़ित को न्याय दिलाने सड़क से कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे - कांग्रेस

Sun Oct 4 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा दूषित पानी से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस फिर सड़कों पर उतरेगी. उक्त निर्णय कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए बैठक में लिया है.भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर भागीरथपुरा में कांग्रेस ने परिजनों के साथ बैठक की. […]

You May Like