भागीरथपुरा पीड़ित को न्याय दिलाने सड़क से कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे – कांग्रेस

इंदौर:भागीरथपुरा दूषित पानी से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस फिर सड़कों पर उतरेगी. उक्त निर्णय कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए बैठक में लिया है.भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर भागीरथपुरा में कांग्रेस ने परिजनों के साथ बैठक की. बैठक में तय किया गया कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस मैदान में उतरेगी.

कांग्रेस द्वारा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, परिवार में सरकारी नौकरी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग करेगी. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि आज भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जाएगी। पीड़ितों की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी. पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा. साथ ही भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक कांग्रेस लड़ाई जारी रखेगी.

Next Post

आज बंद रहेंगी कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट

Sun Oct 4 , 2026
ग्वालियर: प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 4 अक्टूबर को तीन और 5 अक्टूबर को एक सर्विस अस्थायी से रूप से बाधित रहने वाली हैं। बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे।सभी बैंक समय-समय […]

You May Like