ग्वालियर: प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 4 अक्टूबर को तीन और 5 अक्टूबर को एक सर्विस अस्थायी से रूप से बाधित रहने वाली हैं। बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे।सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। एचडीएफसी बैंक में इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के जरिए दी है। 4 अक्टूबर को 2:00 एएम से लेकर 6:00 एएम तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
ये 2 सेवाएं भी बाधित रहेंगी
4 अक्टूबर रविवार को 2:00 एएम से लेकर 4:00 एएम तक पूरे 2 घंटे एनईएफटी सर्विस बंद रहेगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद सभी सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। बैंक ने इस दौरान पेमेंट के लिए यूपीआई, आईएमपीएस और आरटीजीएस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
Next Post
भाजपा नेता जगदीश शर्मा पंचतत्व में विलीन, भाजपा का झंडा ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई
Sun Oct 4 , 2026
ग्वालियर:भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जीडीए के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने उनके निवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद […]

You May Like
-
9 months ago
लव लेटर और सुसाइड का डर दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल