ग्वालियर: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विभिन्न निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने शिवपुरी-गुना के पूर्व सांसद के.पी. यादव को कॉरपोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। वहीं संजीव काकर को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल भी पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक निर्धारित किया गया है। सभी नियुक्तियां राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के तहत की गई हैं।
