भोपाल। नर्सिंग छात्रों का धरना प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। नर्सिंग काउंसिल के सामने छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप सीपी शुक्ला की अर्थी निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों की प्रमुख मांगों में लंबित रिजल्ट जारी करना, आगामी परीक्षाएं कराना, रजिस्ट्रेशन और स्कॉलरशिप की समस्याओं का समाधान करना शामिल है। संगठन का आरोप है कि नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के मामलों के कारण हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने और नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों को मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से दोबारा जोड़ने की मांग भी की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो 14 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और आगे विधानसभा घेराव भी किया जाएगा।
Next Post
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का पहली तिमाही का मुनाफा 78.54 फीसदी घटकर 859 करोड़ रुपये
Thu Aug 13 , 2026
मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 859 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 78.54 प्रतिशत कम है। कंपनी ने गुरुवार को निदेशक मंडल की […]

You May Like
-
1 month ago
ग्वालियर कांग्रेस की कार्यकारिणी को किया होल्ड
-
3 months ago
तीन दिनों से कतार में किसान, नहीं बिक रही उपज
-
7 months ago
जिम में हुए मामूली विवाद पर युवक पर प्राणघातक हमला
-
2 weeks ago
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की लगातार दूसरी जीत