ग्वालियर में मनी ईद, 116 ईदगाह-मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

ग्वालियर:आज यहां शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पूरे उल्लास से मनाया गया। सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने पहुंचकर एक साथ नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू भाईयों को सिवैयों पर आमंत्रित किया। शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाई जा रही है। ईद की नमाज में उन्होंने देश और दुनिया में शांति रहने की दुआ मांगी।

सभी मस्जिद और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने विशेष नमाज अदा की। शहर में ईद के मौके पर करीब 1500 से अधिक पुलिस के जवान-अधिकारी तैनात किए गए हैं। शहर में किसी तरह का माहौल न बिगड़े, इसके लिए खास सुरक्षा व्यवस्था की गई। नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मीठी ईद की खुशी बाजारों में भी रही। शहर के बाजार फैनी, सेवइयां से सजे हुए हैं। हर तरह खुशी और उल्लास का माहौल रहा

Next Post

इंदौर में ईद-उल-फितर का उल्लास, शहरभर में दिखी खुशियों की रौनक

Sat Mar 21 , 2026
इंदौर: शहर में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सदर बाजार स्थित ईदगाह मैदान पर विशेष नमाज अदा की गई, जहां हजारों की संख्या में नमाजी मौजूद […]

You May Like