इंदौर में ईद-उल-फितर का उल्लास, शहरभर में दिखी खुशियों की रौनक

इंदौर: शहर में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सदर बाजार स्थित ईदगाह मैदान पर विशेष नमाज अदा की गई, जहां हजारों की संख्या में नमाजी मौजूद रहे। इस अवसर पर शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने ईद की नमाज अदा करवाई और देश में अमन, शांति व तरक्की के लिए दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहर काजी से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

पंकज बने दूसरी बार कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

Sat Mar 21 , 2026
भैंसदेही:मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंततः जिले में लंबित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी , जिसमें एक बार फिर से भैंसदेही विधानसभा में भैंसदेही ब्लाक अध्यक्ष पद पर पंकज उर्फ रानू ठाकुर पर संगठन विश्वास जताते हुऐ रानू को दुसरी बार यह महती जवाबदारी सौंपी है।सुत्र बताते हैं […]

You May Like