
रीवा।पिछले कई दिनो से झमाझम बारिश नही हुई थी, लिहाजा उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. सुबह से दोपहर तक तेज धूप थी लेकिन 2.30 बजे के बाद अचानक घने काले बादलों के साथ राहत भरी झमाझम बारिश हुई. आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर की सडक़ो में जहा पानी भर गया. वही सफाई व्यवस्था की पोल खोलते हुए नालियां भी लबालब हो गई और शाम को मौसम अन्य दिनो के अपेक्षा ठंडा रहा. रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है.
गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े से तेज बारिश नही नही हुई थी, किसान भी धान की फसल को लेकर परेशान थे. बारिश न होने के कारण मोटर पम्प से सिंचाई कर रहे थे. सोमवार को हुई बारिश से धान की फसलो को पानी मिला. इस समय धान की फसल गलेत में है, कई जगह जो पहले धान का रोपा लग गया था वहा बालियां भी आ गई है. आधे घंटे तक हुई बारिश का पानी धान के लिये अमृत के समान है. किसानो ने भी राहत की सांस ली है, अब यूरिया खाद की मांग फिर बढ़ेगी. दरअसल पानी नही गिरने के कारण खाद की मांग कम हो गई थी पर सोमवार को जिले भर में अच्छी बारिश हुई है जिससे उम्मीद है कि एक बार फिर खाद की मांग बढ़ेगी. बारिश का लगभग अंतिम दौर चल रहा है 31 सितम्बर तक वर्षाकाल माना जाता है. अभी जिले में लगभग 8 सौ मि.मी वर्षा हुई है जबकि सामान्य औसत वर्षा 1044 मि.मी होनी चाहिये. अभी पानी की और जरूरत है हालाकि बाणसागर डैम सहित अन्य डैम लबालब हो चुके है. आधे घंटे हुई बारिश से सडक़ो में घुठने तक पानी भर गया.
सिरमौर चौराहा, मार्तण्ड स्कूल के सामने, सांई मंदिर के सामने, पुराना डाकखाना चौराहा घोघर सहित कई स्थानों पर पानी भरा. नालियो की सफाई न होने के कारण मलवे से पटी नालियां उफान पर आ गई है. बारिश इतनी तेज थी कि सभी जगह पानी भर गया.
रीवा एवं मऊगंज में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने रीवा एवं मऊगंज जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है. एक बार फिर विंध्य में मानसून सक्रिय है सोमवार को जिस तरह तेज बारिश हुई है उसी तरह मंगलवार को भी जिले के कई हिस्सो में तेज बारिश होगी. इस समय बारिश होने से धान की फसल को फायदा होगा, अन्य फसलो को भी लाभ मिलेगा. अभी बारिश से नुकसान नही है. रात में रूक-रूक कर रिमझिम बारिश होती रही. गर्मी से जहा राहत मिली है वही दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा. जबकि रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री आका गया है. बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
