ग्वालियर चंबल संभाग के स्टोन क्रेशर संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल संभाग के स्टोन क्रेशर संचालकों ने सैटेलाइट सर्वे और रॉयल्टी नियमों की विसंगतियों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पहले से ही मध्यप्रदेश के कई जिलों के क्रेशर संचालक हड़ताल पर हैं और अब ग्वालियर समेत आसपास के जिले भी इसमें शामिल हो गए हैं। संचालकों का कहना है कि पहले पटवारी द्वारा चैन सर्वे होता था, लेकिन अब सैटेलाइट सर्वे से भूमि सीमांकन हो रहा है, जिससे खदानों की वास्तविक स्थिति में अंतर दिख रहा है और अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज हो रहे हैं।

इसके अलावा रॉयल्टी क्लीयरेंस में सुधार की मांग की गई है। सरकारी विभाग सीधे कम मूल्य से रॉयल्टी काटते हैं, जिससे ठेकेदार खदानों से रॉयल्टी नहीं लेते और पट्टेदार अवैध श्रेणी में आ जाते हैं। उत्तर प्रदेश द्वारा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास लागू करने और रॉयल्टी डेंसिटी बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है। बैठक में धर्मेंद्र सिंह कंसाना, बच्चन सिंह यादव, मुन्ना जैन सहित कई क्रेशर संचालक शामिल रहे।

Next Post

भाविप सहयोग शाखा ने नम आंखों से दी श्रंद्धाजलि

Sat Jun 14 , 2025
ग्वालियर: अहमदाबाद विमान हादसे हादसे पर भारत विकास परिषद सहयोग शाखा द्वारा विवेकानंद चौराहे पर (चेतक पुरी के पास) सभी दिवंगत आत्माओं को प्रांत के शाखा सदस्यों के साथ मिलकर श्रंद्धाजलि केंडिल जलाकर एवं दो मिनट के मौन के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवगंत आत्मा को ईश्वर शांति […]

You May Like

मनोरंजन