जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम से रखने केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव: सीएम 

जबलपुर। हमारी सरकार ने जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर का नाम भी वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से रखा है और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मंशा स्वरूप जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का नाम भी वीरांगना रानीदुर्गावती एयरपोर्ट रखने के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ये सारी बातें बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। मौका था नरई नाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का।

इस मौके पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि देश में कहीं से भी कोई फ्लाईट से जबलपुर आए तो वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम व उनके बलिदान को पहचान पाए इसके लिए ये प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना, आदिवासी सम्मान का किया उल्लेख

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में देखा गया, जबकि भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को सर्वोच्च सम्मान देते हुए द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

Next Post

रिलायंस की कार्किनोस हेल्थकेयर ने एक लाख महिलाओं की HPV DNA जांच पूरी की

Wed Jun 24 , 2026
*मुंबई, 24 जून 2026:* रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 100 प्रतिशत स्टेप-डाउन सहायक कंपनी कार्किनोस हेल्थकेयर ने देशभर में एक लाख से अधिक महिलाओं की HPV DNA जांच पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि भारत में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार […]

You May Like